रेवाड़ी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से सड़क सुरक्षा और जागरूकता सप्ताह 23 जनवरी तक मनाया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए जिले भर से 25 युवा चयनित किए गए हैं। लोगों को हमेशा हेलमेट पहनना व सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए, और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना चाहिए।
पैदल चलते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें और दौड़कर सड़क पार नहीं करनी चहिए। सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है। संवाद