फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना से बढ़ते हैं सड़क हादसे : शिव भूषण

Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नाई वाली चौक स्थित ट्रैफिक बूथ पर शहर के ऑटो चालकों को हेड कांस्टेबल शिव भूषण की तरफ से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
शिव भूषण ने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। सड़क पर चलते समय वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चौपहिया वाहन चलते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। अपने वाहन की स्पीड कंट्रोल में रखते हुए अपने गंतव्य की ओर सुरक्षित आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर ड्राइविंग करने से चालक अपने आप तो सुरक्षित नहीं रहता बल्कि सामने वाले वाहन के लिए भी ख़तरा साबित हो सकता हैं। इसलिए वाहन चलते समय शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी दुर्घटना की वजह बन सकता है, क्योंकि वाहन चलते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से ध्यान दूसरी ओर चला जाता हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इस अवसर पर सत्यनारायण, धर्मपाल, संदीप, ईश्वर, मामन, अजय व विजय सहित ऑटो चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें