फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसलवास-पातूहेड़ा सड़कमार्ग पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कसौला थाना के जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि बीती रात उक्त सड़कमार्ग पर बावल के दो युवक सूरज व आदित्य जब पैदल चल रहे थे। उनके दोस्त बावल के धोबी घाट मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय हरीश व अमित सैनी उनके पास पहुंचे और चारों खड़े होकर बातें करने लगे। इसी दौरान तेज गति से आई एक अल्टो कार ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। सभी घायलों को बावल से रेवाड़ी के अस्पताल भेजा गया, जहां हरीश की मौत हो गई। तीन दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें