फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे का अपहरण, शराब पिलाई, पीटा, फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे का अपहरण, शराब पिलाई, पीटा, फिरौती मांगी - बदमाशों के चंगुल से मुक्त होकर परिवार को सुनायी आपबीती - तीन नामजद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, शहर थाना का मामला रेवाड़ी। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस उनके सामने कमजोर पड़ गयी है। बदमाश एक पर एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती देर शाम बदमाशों ने शहर के एक कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया। कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की गयी और जबरन शराब पिलायी गई। उसका वीडियो भी बनाया गया और फिरौती मांगी गयी। युवक किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूट कर घर पहुंचा और परिवार वालों को आपबीती सुनायी। तब उसके पिता ने शहर थाना में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। बताया गया, रेवाड़ी शहर के गांधी नगर निवासी संदीप पुत्र गिरधारी लाल पंजाबी मार्केट में पर्स की दुकान करते हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 16 साल का बेटा मंगलवार की शाम 6 बजे उसकी दुकान से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सैनी स्कूल के पास कार लेकर खड़े गौरव उर्फ गोलू, रवि व नरेश नाम के तीन युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। पहले कार में ही उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे शहर के शांति नगर में निखिल के घर पर ले गए। वहां बदमाशों ने 10 हजार रुपए की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं उसके साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट भी की गई। बदमाशों ने जबरन उसे शराब पिलाई और फिर वीडियो भी बना ली। बदमाशों ने 10 हजार रुपए देने की फिरौती भी मांगी। करीब एक घंटे तक उसे घर में ही बंद करके रखा और पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बताया गया, जब पीड़ित छात्र ने 10 हजार रुपए देने की हां कर दी तब उसको छोड़ा गया। बुरी तरह घबराया छात्र घर पहुंचा और उसके बाद अपने पिता संदीप को आपबीती सुनाई। संदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी गौरव उर्फ गोलू, रवि, नरेश के खिलाफ धारा 342, 365, 386, 387, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात ही पुलिस ने तीनों बदमाशों के घर दबिश भी दी, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें