फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा 17 जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सोमवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए जरूरत मंद लोग ही बाहर निकले। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.2 और न्यूनतम भी 3.5 डिग्री पहुंच गया। दिनभर शीतलहर की चपेट में रहे लोग सर्दी से बचाव का प्रयास करते रहे। कोई अलाव सेंक कर तो कोई घर और प्रतिष्ठान के अंदर हीटर जलाकर बैठा रहा। दिन और रात को कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक इसी प्रकार की ठंड रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में धूप निकल सकती है। हल्की धूप निकली पर नहीं मिली राहत: सोमवार को शाम को कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। इसके बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। सर्द हवा चलने से धूप की तपिश गायब थी। परिवर्तनशील रहेगा 19 तक मौसम: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व होने से 19 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें