फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरको बैंक चेयरमैन अरविंद का जिला भाजपा कार्यालय में मना जन्मदिन, मास्क नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरको बैंक चेयरमैन अरविंद का जिला भाजपा कार्यालय में मना जन्मदिन, मास्क नहीं पहना था किसी ने -केक कटा, ढ़ोल भी बजा, लोगों ने दी बधाई कार्यक्रम में कोरोना का कहीं नहीं दिखा डर संवाद न्यूज़ एजेंसी रेवाड़ी। बेशक देश में कोरोना के नए वायरस ओमिक्रोन से बचाव को लेकर हरियाणा सरकार और रेवाड़ी जिला प्रशासन सजग हो लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं को इससे कोई डर नहीं क्योंकि इन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है। रविवार को हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव के जन्मदिन का मौका था। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला कार्यालय में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। हरको चेयरमैन अरविंद को जन्मदिन की बधाई देने सभी लोग आए थे। ढ़ोल भी बज रहा था। फूल भी बरसाए गए। गुलदस्ते भेंट करने और गले मिलने का दौर भी चल रहा था। मगर मास्क किसी ने नहीं लगाए थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कत्तई नहीं किया गया। खास बात यह रही कि यहां भी भाजपा की गुटबाजी का नजारा साफ दिख रहा था। लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव की कड़वाहट अभी दिल से नहीं निकल पाई है। लोकसभा चुनाव के वक्त हरको चेयरमैन अरविंद से जो मन ही मन नाराज थे, वो आज भी गायब थे। भाजपा कि जिले भर के कार्यकर्ता हरको चेयरमैन को बधाई देने आए थे। सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को नेताजी को बधाई देते हुए देखा गया। उधर राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह आयोजन हरको चेयरमैन की राजनीतिक ताकत दिखाने का एक मौका साबित हुआ। जन्मदिन को लेकर भाजपा में वैचारिक मतभेद का आलम यह रहा कि खुद जिलाध्यक्ष हुकमचन्द यादव भी इस कार्यक्रम से दूर रहे। इसे चाहे अपने राजनीतिक सिरमौर को खुश रखने की कवायद कहें या फिर कुछ और मगर सच यह है कि भाजपा आज भी दक्षिण हरियाणा में गुटबाजी का शिकार है, जोकि विपक्षी पार्टियों को मजबूती प्रदान करने का अहम कारक ही माना जाएगा। अब सवाल यह है कि कोरोना वायरस के नए वेरियंट के फैलाव को लेकर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अनदेखी और भाजपा में गुटबाजी आखिर क्या गुल खिलाएगी, यह आने वाला वक्त बताएगा। उधर, इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हरको चेयरमैन अरविंद यादव ने जिला अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने के सवाल पर कहा कि भगवान सबको सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग राजनीतिक मजबूरी के कारण नहीं पहुंचे। सुबह से टेलीफोन पर जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। यादव ने अपने विरोधियों पर सियासी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में सक्रिय बड़े नेता, जब बड़े मन वाले बनेंगे, तब ही राजनीति सफल होगी। छोटे मन से कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि किसी को भी व्यक्ति विशेष के प्रति समर्पित नहीं होना चाहिए। यादव ने कहा कि कार्यकर्ता, व्यक्ति विशेष की बजाय संगठन को तवज्जो दें। मैंने अपने 41 साल के राजनीतिक जीवन में कभी छोटी राजनीति नहीं की और यही मेरी पहचान है। इस मौके पर कलानौर की पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, हरीश कौशिक चेयरमैन कोऑपरेटिव सोसायटी रोहतक, सत्यदेव यादव, डॉ. कविता गुप्ता, दीपा भारद्वाज, चांदनी चांदना, निवर्तमान जिला पार्षद रोहन, नगर पार्षद पूनम सतीजा, सुरेखा धींगड़ा, दिनेश यादव, बीरबल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। -------------------- स्वास्थ्य विभाग को चढ़ा रहा मनोहर जादू रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से बेशक कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर सतर्कता बरतने का दावा किया जा रहा हो मगर उसके पास सभी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं पहुंचना या फिर उसके निगरानी तंत्र के सुप्त अवस्था में रहना कोरोना और उसके नए वैरियंट के फैलाव की बड़ी वजह साबित हो सकता है। इसको स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किस जिम्मेदारी के साथ गलत साबित करते हुए खुद की कार्यशैली को सही साबित करेंगे, यह भी नए वैरियंट के रोगियों के आंकड़े पर निर्भर करेगा। फिलहाल प्रशासन को यह तय करना है कि इस कार्यक्रम में कोरोना नियमों का पालन हुआ या नहीं ? दूसरा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह आंकलन अभी से करके स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए गुटबाजी का उपचार अभी से करना होगा, अन्यथा सरकार और पार्टी स्तर पर भाजपा की किरकिरी होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें