फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू - महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जारी किए नए आदेश - इंडोर कार्यक्रम में 200 तथा खुले में 300 से अधिक नागरिक नहीं होंगे जमा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन सजग है। महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर जारी की गई हिदायतों का सभी को पालन करना होगा तभी हम कोरोना संक्रमण को रोकने में कामयाब होंगे। प्रदेश के सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू कर दिया गया है। यह नियम 5 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा। उपायुक्त ने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत 2 वर्ष की कैद के अलावा धारा 188 के तहत 6 महीने की जेल और एक हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस एंबुलेंस, मालवाहक सेवाएं आदि को छूट दी गई है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भीड़ एकत्रित होने पर भी कुछ पाबंदी लगाई गई है। अब इंडोर कार्यक्रम में अधिकतम 50 फीसदी के साथ 200 नागरिक तथा खुले स्थान पर 300 नागरिक एकत्रित हो सकते हैं। इन सभी में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले नागरिकों पर लगातार निगरानी की जा रही है। सिविल एविएशन से आने वाली लिस्ट के अनुसार उन नागरिकों को क्वारिंटाइन किया जा रहा है। ------- नए साल से वैक्सीनेटेड नागरिक ही प्रवेश कर पाएंगे सार्वजनिक स्थान व सरकारी कार्यालयों में सरकार की ओर से आदेश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2022 से पूरी तरह वैक्सीनेटेड नागरिक ही सार्वजनिक स्थान तथा सरकारी कार्यालयों में प्रवेश पा सकेंगे। जिले में सभी नागरिकों की वैक्सीनेशन हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सभी स्वास्थ्य केंद्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण कर रही है। --------------- नो मास्क नो सर्विस नियम सख्ती से होंगे लागू : डीसी डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में नो मास्क नो सर्विस के नियम को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। यात्रा के दौरान या किसी सरकारी कार्यालय या किसी भी बाजार में बिना मास्क नागरिकों को कोई सेवा नहीं दी जाएगी। ऐसे नागरिकों को जो मास्क नहीं लगा रहे हैं तथा कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उनको बस में सफर नहीं करने दिया जाएगा। इस संबंध में रोडवेज विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थान पर घूमने वाले लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। ------------- महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत ये हैं नए नियम : धार्मिक स्थलों को एक समय में 50 व्यक्तियों के साथ इस शर्त के साथ खोलने की अनुमति है कि वे अपेक्षित सामाजिक दूरी के मानदंडों, नियमित स्वच्छता और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों का पालन करेंगे। कॉरपोरेट कार्यालयों को पूरी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, बशर्ते कि सामाजिक दूरी, कोविड-19 के उचित व्यवहार संबंधी मानदंडों और नियमित रूप से साफ-सफाई का सख्ती से पालन किया जाए। सभी उत्पादन इकाइयों, प्रतिष्ठानों, उद्योगों को कार्य करने की अनुमति है। हालांकि उन्हें कोविड-19 के उचित और निर्धारित दिशा-निर्देशों, व्यवहार संबंधी मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें