फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के गांव के ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर रोड जाम करते महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
-प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गांव को लिया हुआ है गोद अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी।  केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के गांव रामपुरा के ग्रामीणों की ओर से सोमवार को पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दो महीने से तीन दिन बाद पानी मिलता है, वह भी केवल 20 मिनट। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  इसको लेकर महिलाओं ने परेशान होकर रामपुरा रोड को जाम कर दिया व प्रशासन से मांग की है कि उन्हें नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जाए। रामपुरा गांव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का गांव है और हरियाणा कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल द्वारा गोद में लिया हुआ है उसके पश्चात इस गांव में यह हाल है! इस मौके पर बिमला, कमलेश, संतोष, कृष्णा, उषा, सरोज, रामबती, दया, चंद्री, नीलम पंच, रेखा, प्रेम, सावत्री, शकुंतला कमला देवी, रूपवती , केशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें