वारदात स्थल पर मौजूद पुलिस लोगों से पूछताछ करती
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी में शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े बदमाश एक व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर ₹300000 व स्कूटी लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के पत्थर घटी निवासी सौरभ गंज बाजार में खल बिनौला के थोक व्यापारी हैं। दोपहर करीब 1:45 बजे वह ₹300000 की नकदी एचडीएफसी बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान शहर के नागरिक अस्पताल के पास पहले से ही एक पैदल व पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति खड़े हुए थे । पल्सर बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मारी जिसके चलते व्यापारी गिर गया पैदल खड़े व्यक्ति ने इसी दौरान व्यापारी की आंखों में मिर्च डाल दीl व्यापारी द्वारा विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और बदमाश फरार हो गए । पुलिस मामले की जांच कर रही है