फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच तीन हजार से अधिक किसानों ने टोल पर गुजारी रात

विज्ञापन
टेंट में भरे पानी को निकालते किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी रेवाड़ी - रोहतक हाईवे से होते हुए की तरफ से शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पहुंचे 3000 से किसानों को रेवाड़ी में आई बरसात से चुनौती का सामना करना पड़ा। बारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों के हौसले कम नहीं हुए और उन्हें रात के समय सड़क के बीच में ही अपनी रात गुजारी। इस दौरान किसानों के द्वारा लगाए गए टेंट में पानी भी घुस गया, जिसके चलते पूरी रात किसान पानी निकालते दिखे ।वहीं ठंड से भी परेशान दिखे बावजूद इसके किसी ने अलाव का सहारा तो किसी ने आपस में बातचीत करते हुए रात का समय बिताया ।अब रविवार सुबह सभी किसान खेड़ा बॉर्डर व संगवारी की तरफ चले गए हैं। अब खेड़ा बॉर्डर से ही किसान आगे की रणनीति बनाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें