दिल्ली जयपुर हाईवे की दिल्ली से जयपुर जाने वाली दो लाइन बैरिकेड लगाकर की गई बंद।
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
दिल्ली जयपुर हाईवे 48 हरियाणा राजस्थान सीमा पर के खेड़ा बॉर्डर पर 13 दिसंबर से धरने पर बैठे किसान आज दोपहर 1:00 बजे दिल्ली के लिए कुछ करेंगे। किसानों के बढ़ते विरोध को देख पुलिस ने बॉर्डर पर दिल्ली से जयपुर जाने वाले हाईवे की दो लाइन को बंद कर दिया है, ऐसे में किसान और पुलिस के बीच टकराव बढ़ सकता है। राजस्थान पुलिस ने भी करीब 500 जवानों को हाईवे बंद न हो इसके लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात है। यदि किसानों को दिल्ली कूच से जाने से रोका गया तो किसान हाईवे के बीच में दोबारा बैठ सकते हैं इससे दिल्ली से जयपुर जाने वाली लाइन भी बंद हो सकती है। बता दें कि जयपुर से दिल्ली जाने वाली वाले हाईवे 13 दिन से ही बंद है।