अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के गुर्जरवाड़ी निवासी खुख्यात बदमाश जीता गुर्जर के भतीजे 16 वर्षीय पीयूष के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव वीरवार सुबह शहर के तुर्कियावासर रोड पर नहर के पास मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मतृक बुधवार की शाम को घर से निकला था, लेेकिन रात के समय घर नहीं पहुंचा। वीरवार सुबह राहगिरों ने पुलिस को नहर के पास शव पड़ा होने की सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक के चाचा जीता गुर्जर पर हत्या सहित अनेक संगीन मुकदमे थे, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। गैंगवार में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।