दिल्ली जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी की खेड़ा बॉर्डर के पास सर्विस लेन पर बैठे किसान उनको रोकती हरियाणा पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
रेवाड़ी से सटी राजस्थान सीमा पर 10 दिन से किसान धरने पर बैठे हुए हैं ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया लेकिन राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर तैनात पहले से ही भारी मात्रा में तैनात पुलिस ने उनको रोक दिया। कुछ समय के लिए हाईवे बाधित भी रहा लेकिन पुलिस ने किसानों को हाईवे पर नहीं चढ़ने दिया सर्विस रोड पर ही रोक दियाl किसान भी सर्विस रोड पर ही धरने पर बैठ गए पुलिस के बीच इस दौरान नोकझोंक भी हुई lअभी पुलिस और किसानों के बीच गतिरोध बना हुआ है।