हेलीकॉप्टर से रवाना होती दुल्हन
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी के गांव जैनाबाद निवासी प्रीतम सिंह की पुत्री नीलम यादव की शादी रात को करीरा कनीना निवासी व सैनिक वेद प्रकाश के पुत्र पंकज यादव के साथ सादगी पूर्ण संपन्न हुई । पंकज यादव आर्मी में सेवारत है । पंकज यादव अपने पिता की इकलौती संतान है। दूल्हे की शादी की वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर गांव करीरा पहुंचे । शुक्रवार की सुबह जैनाबाद में स्कूल के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से दुल्हन नीलम यादव के साथ पंकज यादव गांव करीरा के लिए रवाना हुए। लड़की के पिता प्रीतम यादव ने बताया कि शादी बिल्कुल सादगी पूर्ण थी। लग्न में विदा पर एक रुपया दिया गया।