कोसली के देवी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
रेवाड़ी के कोसली स्थित देवी मंदिर में 3 महिलाओं के गले से चेन झपट कर चोर फरार हो गए। हालांकि एक मामले में चेन छीनकर कर भाग रही आरोपी 2 महिलाओं को लोगों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोसली थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार को अष्टमी और नवमी की पूजा होने के चलते भारी संख्या में महिलाएं कोसली के देवी माता मंदिर में पहुंच रही थी , इसी दौरान कुछ महिला चोर भी वहां पर पहुंची और महिलाओं के गले से चेन छीनकर फरार हो गई, लेकिन 2 महिलाओं को चेन छीनने के बाद मौके पर लोगों ने पकड़ लिया।