रेवाड़ी के राजीव चौक पर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : Amar Ujala
किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में
नए काले किसान कानूनों के विरोध में
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से विभिन्न समाज किसान संगठनों के लोग शहर के राजीव चौक पर धरने पर बैठ गए वहीं इनमें से 5 किसानों की ओर से प्रत्येक दिन भूख हड़ताल की जाएगी।बता दें कि किसानों की ओर से केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है वहीं हरियाणा के पीपली में सिरसा में दर्ज किए गए किसानों खिला मुकदमें भी वापस लेने की मांग की जा रही है बता दें कि रेवाड़ी के भी किसान सिरसा में हुए आंदोलन में भाग लेने के लिए गए थे इसके चलते वहां पर किसानों खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैंl भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि जब तक किसानों खिलाफ मुकदमे दर्ज वापस नहीं होंगे धरना चलता रहेगा।