रेवाड़ी दिल्ली जयपुर हाईवे पर आसलवास कट के पास कार सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने जयपुर से दिल्ली जा रहे व्यापारी से ₹32000 लूट लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैंटर में सवार होकर आए पशु व्यापारी जयपुर से दिल्ली जा रहे थे हाईवे पर आसलवास कट के पास ओमनी कार में सवार होकर आए 5 बदमाशों ने कैंटर के सामने कार लगाकर बदमाशों से ₹32000 लूट लिए। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश फरार हो गए इससे पहले भी लूट की वारदात होती रही है।