मार्केट का कमेटी दफ्तर में कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाते हुए डीसी यशेंद्र सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो, रेवाड़ी
रेवाड़ी की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण में महज एक सेवादारी ड्यूटी पर मिला बाकी सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।बता दें कि डीसी यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को मार्केट कमेटी दफ्तर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि महज सेवादार गुगन सिंह दफ्तर पहुंचे थे। इनके अलावा कोई भी कर्मचारी दफ्तर में नहीं पाया गया। डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है आखिर कर्मचारी कहां थे और किस काम के लिए गए हुए थे। मौके पर ही सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी भरी गई।