शहर के मोहल्ला मेहरवाडा में में देर रात बच्चों के आपसी झगड़े में एक के परिजनों ने गोली चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी फरार है।
भीलवाड़ा निवासी चेतन ने बताया कि शाम के समय बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, झगड़ा शांत हो गया था लेकिन देर रात एक बच्चे के पिता दीपक आए और उन्होंने गोली मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से बच गए।इसके बाद मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई, शहर थाना पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।