NA जिला सचिवालय को सैनिटाइज
करते कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो रेवाड़ी
रविवार को जिला परिषद रेवाड़ी सीईओ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला सचिवालय को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सोमवार को पूरे जिला सचिवालय में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सचिवालय को सोमवार मंगलवार 2 दिन लगातार सैनिटाइज किया जाएगा ताकि संभावित कोरोनावायरस संक्रमण को ख़त्म किया जा सके। इसके अलावा वीरवार को हुई बैठक में मौजूद जिला प्रमुख व डिप्टी सीएमओ सहित करीब 20 अधिकारी व कर्मचारियों के कोरोनावायरस सैंपल लिए जाएंगे ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।