रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे राजस्थान के पावटा के समीप रोड पर खड़े ट्राला व रेवाड़ी डिपो की बस की टक्कर हो गई, जिसमें 8 सवारियां घायल हो गईं, जिसमें रेवाड़ी के दो यात्री गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस और ट्राला के चालक मौके से फरार हो गए। बाद में सवारियों को परिचालक मंजीत ने दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया।
जानकारी के अनुसार रेवाडी डिपो में किलोमीटर के हिसाब से चलने वाली एक मंगलवार शाम को जयपुर से रेवाड़ी आ रही थी। पावटा के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्राला से बस की भिड़ंत हो गई। हआसपास के लोगों की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर कोटपूतली व जयपुर की अस्पतालों में भिजवाया। घायलों में रेवाड़ी निवासी पवन कुमार, आशुतोष, धीरज, कोमल, बिमला व कोटपूतली निवासी ममता व नव्या व बहरोड निवासी सिंहराम शामिल हैं। रेवाड़ी निवासी पवन व आशुतोष की हालत गंभीर बताई जा रही है।