फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने जीते 2 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड स्थित देहरादून में आयोजित 7वीं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें, रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 पदक प्राप्त किए। खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल धूपिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी भी उपस्थित रहे। समापन समारोह में उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी खिलाड़ियों को पदक पदहनाकर उनका सम्मान किया। प्रतियोगिता में यशिका सैनी और अनुराधा ने स्वर्ण पदक जीता। गौरव, सत्यनारायण, अक्षय तोमर, हिमांशु, दिव्य, भूमिका ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही चिराग, रचित, ईशू, अंशुराज, मोहित, नेहा शर्मा, अंशू कांस्य पदक विजेता रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें