फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी से गुजरने वाली तीन गाड़ियों के डिब्बों में स्थायी बढ़ोतरी 

Wed, 30 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
विज्ञापन
 रेलवे की ओर से 11 गाड़ियों में 14 वातानुकुलित एवं एक द्वितीय कुर्सीयान डिब्बे बढ़ा जाएंगे। रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए बढ़ते यात्री भार के लिए यह व्यवस्था की है। इनमें से तीन गाड़ियां रेवाड़ी होकर गुजरेंगी। इनका फायदा यहां के लोगों को भी मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्लीसराय-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से 31 मार्च से,  दिल्ली सराय से दो अप्रैल से एक थर्ड एसी श्रेणी एवं बीकानेर से दिनांक एक अप्रैल से और दिल्ली सराय से तीन अप्रैल से एक सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोेतरी से गुड़गांव, रेवाड़ी, लोहारू, चूरू, रतनगढ़ एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ एवं सेकेंड एसी की 42 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14705/14706, भगत की कोठी-दिल्लीसराय-भगत की कोठी एक्सप्रेस में दिल्ली सराय से एक अप्रैल से एवं भगत की कोठी से दिनांक दो अप्रैल से एक थर्ड एसी श्रेणी एवं दिल्ली सराय से दो अप्रैल से एवं भगत की कोठी से तीन अप्रैल से एक सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से गुड़गांव, रेवाड़ी, लौहारू, चूरू एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ एवं सेकेंड एसी की 42 बर्थ अधिक उपलब्ध होगी। गाडी संख्या 19717/19718, जयपुर-चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में जयपुर से एक अप्रैल से एवं चंडीगढ़ से दो अप्रैल से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में थर्ड एसी श्रेणी की 64 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें