फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Sun, 10 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : Demo Pic

रेवाड़ी के कोसली में बेरली-मोतला सडक मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।  शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोतला कलां निवासी भीम (20) पुत्र सत्यनारायण बाइक पर सवार होकर बेरली से अपने घर मोतला जा रहा था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। मौके पर मिली अन्य चप्पलों के अनुसार उसके साथ दो अन्य साथी भी थे। भीम हादसे के बाद रातभर सड़क के किनारे पड़ा रहा। वही अन्य साथी मौके से भाग निकले। घटना के बाद भीम की मौत हो गई। शनिवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने शव पड़ा देखकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भेज दिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें