फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मार्च तक हड़ताल पर रहेंगे स्वर्णकार

Wed, 09 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराहजारी में स्वर्णकारों की हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल जारी रहने से ग्राहकों की परेशानी जहां बढ़ती जा रही है, वहीं 17 मार्च तक बंदी की घोषणा से ग्राहकों की परेशानी में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में बारा हजारी के स्वर्णकार पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में हड़ताल की चाल धारूहेड़ा व कोसली में भी पहुंच चुकी है। दोनों ही कस्बों के स्वर्णकारों ने भी अब काम ठप कर दुकान के शटर नीचे कर दिए हैं। ऐसे में शादी का सीजन होने के कारण आभूषण के खरीददार पिछले एक सप्ताह से इधर-उधर भटक रहे है, क्योंकि यह हड़ताल रेवाड़ी तक समिति नहीं है, बल्कि पूरे देश में चल रही है। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान डीके जैन ने बताया कि बारा हजारी पर उनका धरना 17 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। वहीं प्रतिष्ठान भी अब 17 मार्च तक ही बंद रहेंगे। मंगलवार को इनेलो नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव भी व्यापारियों के बीच पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें