फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डृूबने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहर में डूबता व्यक्ति - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के गांव गोपालपुर गाजी के एक व्यक्ति की नहर में डूबने से हो गई।

जानकारी के अनुसार गोपालपुर गाजी निवासी सतबीर (45)  पुत्र भोलाराम बुधवार सुबह अपने घर से मजदूरी के लिए गया था। वापसी में लौटते समय शाम को वह जवाहरलाल नेहरू नहर में बनी सीढ़ियों पर नहाने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया।  नहर के रास्ते जा रही एक महिला ने डूबते आदमी को देखा  उसने इसकी सूचना सरपंच को दी। मौके पर ग्रामीण और जाटूसाना पुलिस पहुंची, तब तक वह डूब चुका था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया तथा रात को शव नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए  रेवाड़ी भिजवा दिया है। थाना जाटूसाना के एसएचओ जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें