फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मकान में आग लगने से सामान जला, शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण

Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के धोलेड़ा खुर्द में एक मकान में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से मकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रामपाल अपने परिवार के साथ बावल दवा लेने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन


पीछे से उसके मकान से आग की लपटें उठने लगी। मकान के शीशे टूटकर गिरने लगे। पता चलने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। परिवार के लोगों का आग से नुकसान देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें