फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में गजक का कारोबार ठंडा

Tue, 20 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी की प्रसिद्ध गजक का कारोबार गत वर्षों की अपेक्षा इस बार कुछ ठंडा दिख रहा है। सर्दी के देरी से आने के अलावा नोटबंदी भी इसका एक बड़ा कारण माना जा रहा है। व्यापारियों की मानें तो मूंगफली से बनने वाले ये खाद्य पदार्थ अभी तक बाजार में आ जाते हैं। लेकिन नोटबंदी से इनका व्यापार प्रभावित हुआ है। छोटे स्तर पर होने वाले इस कार्य में श्रमिकों की भी जरूरत काफी अधिक होती है। लेकिन व्यापारियों को इस बार पहले जितने गजक के ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। शहर में राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर से मूंगफली की आवक होती है। लेकिन अभी तक यह मांग नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन

--------------
रेवाड़ी की गजक की खास मांग
रेवाड़ी में कई स्थानों पर मूंगफली एवं तिल से बनी गजक बनाने के लघु उद्योग हैं। यहां से बनी गजक की आसपास के राज्यों में खासी मांग है।
-------------------------------
क्या कहना है व्यापारियों का
सर्दी देरी से शुरू होने से व्यापार पर असर पड़ रहा है। बिक्री भी पहले की अपेक्षा कम है। संभवत: आने वाले दिनों में यह बढ़ेगी।
- प्रेम सिंह, छोटूराम चौक
-----------------
दो चार पैसे कमाने के लिए काम शुरू किया था। लेकिन कुछ नोटबंदी और कुछ सर्दी अधिक न होने की मार ऐसी पड़ी की काम ही ठप पड़ा है।
- दीपक जांगिड, रेलवे रोड
--------------
पहले के भावों के मुकाबले अबकी बार मूंगफली के भावों में गिरावट आई है। इस बार सर्दी कम है तो काम भी मंदा चल रहा है।
- दीपक कुमार, रेलवे स्टेशन
------------
नोटबंदी का निर्णय तो सही है। लेकिन ग्राहक अब दो हजार रुपये का नोट लेकर आ रहे हैं। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है।
 सुभाष, भगतराम चौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें