फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर के बाद रेवाड़ी फिर हुआ कोरोनामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला कोरोना फ्री हो गया है। अब जिला में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिली है। डीसी ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब खत्म हो गया है और जिला के हालात बेहतर हुए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। फेस मास्क, हैंड सेनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है तभी हम कोरोना से बचे रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव के लिए जिला में अब तक लगभग 4.70 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें