फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी के लोगों के लिए खुशखबरी, शहर को जल्द मिलेगा नया रिहायशी सेक्टर, 650 प्लॉटों का होगा आवंटन

Tue, 28 Mar 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतम सिंह
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेक्टर के अंदर आशियाना बनाने का सपना संजोने वाले जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जल्द ही रेवाड़ी शहर के बाईपास पर सनसिटी के समीप एक नया रिहायशी सेक्टर नंबर 20 विकसित किया जाएगा। इसके लिए 160 एकड़ जमीन में 650 प्लॉट काटे जाएंगे। प्लॉटों का आबंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। एचएसवीपी ने शहर की बढ़ती आबादी व लोगों की सुविधाओं को देखते हुए यहां नया सेक्टर विकसित करने का फैसला लिया है। इस तरह जिले में रिहायशी सेक्टरों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
15 करोड़ की लागत से होगा विकास
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों की माने तो 160 एकड़ में विकसित किए जाने वाले इस नये सेक्टर में सीवरेज, रोड, बिजली, पार्क, पार्किंग, सुंदरीकरण और अन्य विकास कार्यों के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्राधिकरण की ओर से रोड व सीवरेज सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर छोड़े गए हैं। संभवतया छह माह के अंदर ही इन्हें विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नीलामी के आधार पर दिए जाएंगे प्लॉट
करीब 160 एकड़ जमीन में एचएसवीपी की ओर से 650 प्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मूलभूत सुविधाएं मुहैैया होते ही प्लॉटों की नीलामी कर दी जाएगी। वैसे प्राधिकरण की ओर से इसके लिए नवंबर माह का समय निर्धारित किया गया है। एचएसवीपी अधिकारियों की माने तो प्लॉटों का आबंटन नीलामी के आधार पर किया जाएगा।

सेक्टरों में रहने वालों की बढ़ रही तादात
जिले का तेजी से होते औद्योगिकरण और एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण लोगों का रूझान सेक्टरों में रहने का ज्यादा है। सुविधा और सुरक्षा की ओर से दृष्टि से लोग सेक्टरों को ज्यादा बेहत्तर मानते हैं। ऐसे में लोग यहां रहना पसंद करते हैं। लोगों का कहना है कि पहले ही अपेक्षा 50 फीसद मांग बढ़ी है।
जिले में 12 रिहायशी सेक्टर
बता दें कि जिले में एचएसवीपी की ओर से 15 सेक्टर विकसित किए गए है। जिसमें रेवाड़ी शहर में 12, धारूहेड़ा शहर में दो व कोसली में एक सेक्टर है। इनमें से 12 सेक्टर रिहायशी हैं और दो सेक्टर व्यवसायिक हैं। सेक्टर-1, 3, 4,6 7,18,19, 20 व 21 सेक्टर रिहायशी हैं तथा कॉमर्शियल में 5 व 17 सेक्टर हैं। जबकि सेक्टर 10 इंस्टिट्यूशनल है।
विज्ञापन

वर्जन:
एचएसवीपी की ओर से सेक्टर 20 को विकसित किया जा रहा है। इसमें मूलभूत सुविधाओं के लिए टेंडर छोड़े जा चुके हैं। करीब 160 एकड़ भूमि में 650 प्लॉट काटे जाएंगे। सभवतया नवंबर माह तक प्लॉटों की नीलामी कर दी जाएगी।
-गौरव यादव, जेई, एचएसवीपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें