फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी बाइपास राज्य के विकास और सुगम यातायात की दिशा में एक सशक्त कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को जिला यमुनानगर और हिसार में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जो आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध हरियाणा के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उठाए जा रहे ठोस कदमों की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में रेवाड़ी बाइपास परियोजना का सफल क्रियान्वयन संपन्न हुआ है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 1069.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 14.4 किलोमीटर लंबा बाइपास अब वाणिज्यिक संचालन के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। यह बाइपास न केवल रेवाड़ी शहर के यातायात भार को कम करेगा, बल्कि दिल्ली से नारनौल की यात्रा को एक घंटे तक कम कर, प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का आधारभूत ढांचा तीव्र गति से सशक्त हो रहा है, और यह परियोजना उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें