फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगो के लेकर रिटायरीज एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Feb 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन की रेवाड़ी मण्डल इकाई ने प्रदर्शन किया। रेवाड़ी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ (नारनौल) से रिटायरीज ने अपने केंद्रीय संगठन के आह्वान पर 4 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संयुक्त रूप से मण्डल सचिव अरुण गुप्ता व मण्डल प्रधान एसपी यादव ने बताया कि मुख्य मांगों में भारतीय रिजर्व बैंक के अनुरूप पेंशन अपडेशन, पेंशन की गणना के लिए विशेष भत्ते को पेंशन में शामिल करना व रिटायर्ड के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान भी कार्यरत कर्मचारियों की भांति बैंक द्वारा किया जाना हैं। दिल्ली में जंतर मंतर पर देश भर से हजारों वरिष्ठ रिटायरीस उपस्थित रहे। रेवाड़ी मण्डल इकाई की ओर से चेयरमैन आरसी यादव, वाइस चेयरमैन प्रेम सिंह, मण्डल कोषाध्यक्ष एडी भटेजा, जिला प्रधान जीत सिंह टाइगर, जिला सचिव एनएस तंवर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें