फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चेतावनी रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारी लेंगे हिस्सा

Wed, 01 Nov 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली में 3 नवंबर को प्रस्तावित राज्य और केंद्र कर्मचारियों की चेतावनी रैली में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ के आह्वान पर हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कंवर सिंह यादव ने बताया कि चेतावनी रैली में संघ के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, महासचिव रतन कुमार जिंदल, वजीर सिंह व संगठन सचिव उद्यम सिंह राठी भी शामिल होंगे। यह रैली केंद्र सरकार की नव उदारवादी आर्थिक नीतियों के खिलाफ है। इसमें पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, केंद्र व राज्यों में खाली पड़े 60 लाख पदों को भरने, आठवां पे कमीशन गठित करने, 65-70-75 की आयु में बेसिक पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी करने, ट्रेड यूनियन अधिकार सुनिश्चित करने आदि मांगें उठाई जाएंगी। रैली की सफलता के लिए ब्लॉकों में बैठक कर पंफ लेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें