फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के परिणाम होंगे बेहतर, राजनीति न करे विपक्ष

विज्ञापन
भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनाए जाने पर सुधा यादव का स्वागत क? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रविवार को जिले के आधा दर्जन गांवों में पूर्व सांसद, भाजपा के संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य मनोनीत होने के बाद डा. सुधा यादव का गांव बेरली, उनके मायके मोतला कलां, ससुराल धामलावास, गांव चौकी नंबर एक और गांव परखोतमपुर में सम्मान हुआ।
गांव बेरली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ढोल - नगाड़े बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डा. सुधा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में अच्छा प्रयास कर रही है, जिसका ताजा उदाहरण नई शिक्षा नीति है और समय आने पर इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति पर विपक्ष राजनीति न करे तो अच्छा होगा क्योंकि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को कुछ लोग फिर हवा देने का प्रयास कर रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को कार्यकारिणी में शामिल नहीं किए जाने व इस क्षेत्र में हार का ठीकरा अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं पर फोड़ते हुए उन्हें जयचंद कहने वाले सवाल पर कहा कि वह पार्टी के साथ तन मन से जुड़े हैं और सदा जुड़े रहेंगे। वह बड़े नेता हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, कपिल चेयरमैन, अजीत चेयरमैन, सुरेन्द्र पंच, विरपाल, बिरेंद्र, सरपंच ओमप्रकाश चौकी नं -1, सरपंच कन्होरी, सरपंच कंन्होरा मानसिंह, सरपंच छव्वा कृष्ण, सरपंच भाकली -2 हरिओम, सरपंच सुनील कतोपरी, नरेन्द्र, राजेंद्र प्रिंसिपल, निरंजन, रविंद्र, युधिष्ठिर, पवन, पंचायत समिति सदस्य अरुण, ढीलू नम्बरदार, प्रेम प्रकाश, दयाकिशन, प्रीतम चौहान, रामोतार कतोपरी, बजरंग, सिद्धार्थ, राजेंद्र, प्रभु पूर्व सरपंच, अजय, देविन्द्र निजी सचिव, शक्ति मस्तापुर, सुजान,राजपाल जाटूसाना, रामकुवार बेरली, सुभाष सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोसली विधायक रहे दूर
उधर गांव मोयला में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने डा. सुधा यादव का जोरदार स्वागत किया मगर इस मंच से कोसली विधायक दूर दिखे, जबकि अधिकांश समय पूर्व मंत्री बिक्रम यादव डा. सुधा के पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन

चौकी नंबर एक में भी हुआ सम्मान
आज ही गांव चौकी नंबर एक में भी पूर्व सांसद डा. सुधा के सम्मान में एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें उन्हें ग्रामीणों ने पलकों पर बिठा लिया। अपने स्वागत से अभिभूत दिखीं डा. सुधा ने ग्रामीणों के समक्ष कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इस मौके पर भाजपा नेत्री का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव व पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी, कपिल चेयरमैन, अजीत चेयरमैन, सुरेन्द्र पंच, विरपाल, बिरेंद्र, श्रीभगवान गर्ग कोसली, अशोक जीवड़ा, कालू सुधराना, बिक्रम सुधराना समेत दो दर्जन गांवों के पंच - सरपंच एवं नंबरदार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें