रेवाड़ी। एडवोकेट नितेश अग्रवाल- भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख
रेवाड़ी। सोमवार को भाजपा जिला रेवाड़ी सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया टीम को मजबूती देने के लिए जिला टीम का विस्तार करते हुए नियुक्तियां कीं। उन्होंने बताया कि रामकंवर यादव, एडवोकेट नरवीर यादव, आदिनायक गौड, करुणा यादव, एडवोकेट नरेंद्र सिंह को जिला सोशल मीडिया सह-प्रमुख, राम मेहर यादव को, एडवोकेट सुनीता यादव, सावंत सैनी, ईशान जिंदल, एडवोकेट रीना, रमेश गुड़ियाानी, अरुण यादव को वर्टीकल प्रमुखों के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इन नई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल, मोर्चे, प्रकोष्ठ में बूथों तक सोशल मीडिया टीम का गठन हो चुका है।