फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को समानता का अधिकार दिलाने का लें संकल्प : डीसी

Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन सभी को मिलकर बेटियों को समानता का अधिकार दिलाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बेटियों को जागरूक करना है। ताकि बेटियां अपने अधिकारों, सुरक्षा और बराबरी के लिए सभी चुनौतियों का सामना कर सकें। डीसी ने कहा कि वर्तमान युग में हमारी बहन-बेटियां हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। आज महिलाएं केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी उपस्थित दर्ज करवाते हुए अपनी काबिलियत व हुनर के दम पर अपने सबला होने का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि बालिका व बेटियां घर की रौनक हैं। हमें अपने बच्चों को घर से ही बेटियों व महिलाओं का मान-सम्मान करने की सीख एवं संस्कार देने की जरूरत है। बालिका दिवस का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस-2023 की थीम ‘लड़कियों के अधिकारों में निवेश करें-हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें