संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि दिवाली पर हम अपने शहर को भी साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने कहा कि स्वच्छता हम सबका व्यक्तिगत दायित्व है, जिसे हम सबको निभाना है। कहा, नगर परिषद की टीम की ओर से समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता रहेगा। संदीप कुमार ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर नारनौल रोड, अनाज मंडी, सेक्टर-1 में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया ताकि घरों के साथ-साथ हमारा शहर भी दिवाली पर साफ सुथरा दिखाई दे। उन्होंने शहरवासियों से अपील किया कि दिवाली तक सभी अपने अवैध हाेर्डिंग भी स्वयं हटा लें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।