मोहम्मदपुर व्यायामशाला में एकत्रित हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। बलिदान दिवस पर मोहम्मदपुर व्यायामशाला में आयोजित कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बलिदानियों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। शहीद पवन कुमार की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित किए गए। इस अवसर पर मास्टर सुरेंद्र कुमार ने शहीदों की कुर्बानियां बताईं। कार्यक्रम में योग शिक्षक विनोद कुमार, सुरेश पंडित, लेखराज, कैलाश, सतबीर सरपंच, दलवीर, अंकित वकील उपस्थित रहे।