रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। कपिल यादव, प्रदीप कुमार, अमन यादव, अजय कुमार व कुमारी वर्षा ने भी सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा सुमन प्रकट किए। विद्रोही ने कहा कि भारत की आजादी व आजादी के बाद देश के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी आंदोलन की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने एक अग्रणीय भूमिका निभाई थी। संवाद