फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में भरकर ले जाईं जा रहीं तीन गायों को पुलिस ने मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित कसौला चौक के निकट से गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस
विज्ञापन

ने एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर गायों को मुक्त कराया है। गायों को बेरहमी
से पिकअप में भरा हुआ था। गो-तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में
गायें भर कर जयपुर से दिल्ली की ओर लाई जा रही है। सूचना के बाद गढ़ी
बोलनी चौकी पुलिस ने कसौला चौक के निकट हाईवे पर नाकाबंदी कर दी।
नाकाबंदी के कारण जयपुर की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी जाम में फंस गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तो उसमें सवार दो-तीन युवक अंधेरे का लाभ उठा कर
फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो पिकअप में तीन गाय व एक सांड़ बेरहमी से
भरे हुए थे तथा उनके पैर व मुंह बांधे हुए थे। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर
लिया तथा गायों को गोशाला भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात गो-तस्करों के खिलाफ
गो संवर्धन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें