फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जलभराव और गड्ढों से मिलेगी राहत, सर्विस लेन का निर्माण शुरू

Wed, 22 Jul 2026 06:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना के सामने सर्विस लेन का चल रहा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा पुलिस थाना के सामने सर्विस लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। लंबे समय से जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। बारिश में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इन समस्याओं को देखते हुए संबंधित विभाग ने पुनर्निर्माण शुरू कराया है। निर्माण पूरा होने पर जलभराव कम होगा और आवागमन सुरक्षित, सुगम होगा। इसी के साथ रेवाड़ी-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क का भी आरसीसी से निर्माण जारी है। यह धारूहेड़ा का प्रमुख मार्ग है, जहां भारी और हल्के वाहन गुजरते हैं। आरसीसी सड़क से मार्ग मजबूत होगा, टूट-फूट कम होगी और बेहतर सफर मिलेगा। स्थानीय लोगों ने कार्य का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें