फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भुगतान कमेटी की सदस्य बनीं रेखा यादव

Sat, 30 Sep 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल नगरपालिका में आयोजित बैठक में उप​स्थित नगर पार्षद व चेयरमैन। संवाद
विज्ञापन
बावल। स्थानीय नगर पालिका परिसर में स्पेशल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भुगतान कमेटी को लेकर चुनाव कराए गए, जिसमें नगर पालिका प्रधान गुट की रेखा यादव को सदस्य चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने की।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 की पार्षद रेखा यादव ने वार्ड नंबर 12 से पार्षद रमेश गुर्जर के मुकाबले एक वोट से जीत हासिल की। नगर पालिका में कुल 13 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 11 के पार्षद उर्मित टक्कर के निधन के कारण एक सीट खाली है। इसका उपचुनाव कराया जाएगा। 12 पार्षदों की और एक अध्यक्ष की कुल 13 वोट पड़े, जिसमें पार्षद 10 वार्ड से पार्षद रेखा यादव को 7 वोट मिले और रमेश गुर्जर को छह वोट मिले। रेखा यादव को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नपा प्रधान ने बताया कि कमेटी गठित होने से किये गए कार्यों का जल्द भुगतान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी में प्रधान, उपप्रधान व सचिव के साथ जिस वार्ड में काम हो रहा है, पार्षद ओर चुनीं गईं सदस्य रेखा यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें