फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेखा देवी बनी कोसली प्रजापति समाज की अध्यक्ष

Sun, 04 Aug 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। गांव में प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी दयावान ने की। सर्वसम्मति से रेखा देवी को प्रजापति समाज कोसली का निर्विरोध प्रधान चुना गया। इस मौके पर समाजसेवी दयावान ने संविधान की प्रतिलिपि देकर नवनियुक्त प्रधान को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज कोसली की जिले में एक अलग पहचान है। नव नियुक्त प्रधान ने सभी सदस्यों को आश्वासन दिलाया कि वह भविष्य में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी और प्रजापति समाज के हित में सभी कार्यों को गति देंगे। इस मौके पर सुनील कुमार को महासचिव व धीरज कुमार को खजांची भी चुना गया। समाज की बैठक में सुभाष, खुबराम, राजेश कुमार, श्योराम, मीना देवी, भेतरी देवी, राजबाला, भूपेन्द्र, पूरण सिंह, कैलाश सहित बड़ी संख्या में समाज सदस्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें