फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का शुरू हुआ कार्य

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ग्रैप के नियमों की वजह से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प का कार्य बंद हो चुका था। वहीं, अब कायाकल्प का कार्य फिर से शुरू हो चुका है। 32 करोड़ की लागत से रेवाड़ी जंक्शन का कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर का 1 फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक को जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा चार एक्सीलेटर और पांच लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी। एक्सीलेटर और लिफ्ट लगने के बाद बुजुर्ग, विकलांग व्यक्तियों को यात्रा करने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस काम के बाद रेवाड़ी जंक्शन की तस्वीर बिल्कुल बदल जायेगी। अमृत भारत योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। टैक्सी का इस्तेमाल यात्री दूरदराज के क्षेत्र में आने जाने के लिए कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन की पार्किंग का विस्तार किया जाएगा और अलग से दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। रेलवे स्टेशन की सुंदरीकरण योजना में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है रेलवे स्टेशन में यात्रियों को प्रवेश द्वार से व आसपास में हरियाली देखने को मिलेगी।
विज्ञापन



रेवाड़ी जंक्शन का है अपना एक इतिहास

रेवाड़ी जंक्शन का अपना एक इतिहास है। कहा जाता है कि कुछ दशक पहले तक रेवाड़ी जंक्शन मीटर गेट रेलवे के तौर पर एशिया का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन था। पहले रेलवे की छोटी लाइन होती थी, उसे मीटर गेज लाइन के नाम से जाना जाता था। रेलवे के जरिये मुंबई जाने का भी यही रास्ता हुआ करता था। रेवाड़ी जंक्शन के पास ही देश का पहला हैरिटेज लोकोशेड है जहां आज भी भाप के इंजनों को चालू हालत में रखा गया है।

रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से छह अलग-अलग दिशाओं में निकलती है ट्रेनें

रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से छह अलग-अलग दिशाओं में रेलवे लाइन निकलती है। रेवाड़ी-दिल्ली, रेवाड़ी-अलवर, रेवाड़ी –झज्जर, रेवाड़ी-भिवानी, रेवाड़ी-नारनौल, रेवाड़ी-महेद्रगढ़ और सातवीं लाइन मालगाड़ियों के लिए स्पेशल बनाई हुई है रेवाड़ी में रेलवे कॉरिडोर के लिए न्यू रेवाड़ी नाम से एक नया स्टेशन भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन


प्रवेश द्वार पर लगेगी राव तुलाराम की प्रतिमा

प्रवेश द्वार पर लगेगी राव तुलाराम की प्रतिमा
रेलवे स्टेशन पर शहर के इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 1857 की क्रांति के महानायक राजा राव तुलाराम की प्रतिमा प्रवेश द्वार के ऊपरी हिस्से पर लगाई जाएगी। इसके अलावा अमर शहीद राव तुलाराम के महल की झलक भी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर देखने को मिलेगी। अमृत भारत योजना व देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित अमृत काल में देश के शहीदों की गौरव गाथा से युवाओं को परिचित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर तेज सागर फोर्ट की झलक के साथ ही स्थानीय पत्थर व सेंड स्टोन का प्रयोग किया जाएगा। ऐतिहासिक महलों में लगाई जाने वाली छतरी का प्रयोग भी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार को बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन

-

अभी यहां पर चार्ज संभाले हुए कुछ ही समय हुआ है। मगर इतना जरूर है कि रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का काम शुरू होना था।

केके मीणा, सीनियर डीसीएम, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें