बावल। कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कंपनी में हाथ-पैैर दबाने से मना करने पर एक युवक ने कंपनी के एक कर्मचारी के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
करावरा मानकपुर निवासी नरबीर संगवाड़ी के समीप यूनिप्रोडेक्ट कंपनी में बतौर हेल्पर कार्यरत है। वह दोपहर में अपने गांव करावरा मानकपुर से कंपनी पहुंचा। कंपनी पहुंचने के बाद जीवड़ा निवासी सुजान सिंह ने उसे बुलाकर कहा कि मैं थक गया हूं मेरे हाथ-पैर दबा। नरबीर ने मना किया तो सुजान सिंह ने पहले गालीगलौज की और फिर अपने हाथ में लिया कार्पेट काटने वाला चाकू उसके पेट में घोंप दिया। नरबीर चीखा तो तो कंपनी के अन्य साथी पहुंचे और उसे छुड़वा कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित नरबीर के बयान दर्ज कर आरोपी सुजान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
वर्जन
शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी कसौला