फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धमाके के साथ फटा फ्रिज का कंप्रेसर, आग लगने से जला सामान

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सराय बलभद्र में शनिवार की दोपहर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में आग लग गई। संयोगवश इस दौरान परिवार के सदस्य घर के बाहर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के सराय बलभद्र निवासी राजेश यादव अपने काम पर गए हुए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी घर से बाहर थीं , जबकि उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर के समय अचानक घर के अंदर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी बाहर निकले तो घर से धुआं निकल रहा था। इस पर पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारी अंदर घुसे तो कमरे में रखे फ्रिज के अलावा अन्य सामान जल रहा था। पास में ही एक गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था। अगर, समय पर दमकल कर्मचारी नहीं पहुंचते तो सिलिंडर भी फट सकता था। आग की वजह फ्रिज का कंप्रेसर फटना बताया गया है। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग की सूचना के बाद राजेश की पत्नी भी तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग की वजह से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें