फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हनुमान मंदिर में किया सुंदरकांड का पाठ

Sun, 30 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचीं नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-1 सोलहाराही स्थित प्राचीन इच्छा पूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित बिजेंद्र भारद्वाज, मेहंदीपुर बालाजी धाम वाले ने पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक गोपाल वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ सुना और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर मंदिर संस्थापक एवं राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह गुप्ता, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता, यजमान दिनेश गोयल, एडवोकेट नरेंद्र पीपल, भाजपा नेता दीपक मंगला, राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपाध्यक्ष अंकित लोहिया, प्रधान बिल्लू पोसवाल, उपप्रधान चरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें