फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुखमनी साहिब का हुआ पाठ

Sun, 12 Jan 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। सुखमनी साहेब पाठ में उप​स्थित पंजाबी समाज के लोग। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी भवन में वार्षिकोत्सव में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसमें 2000 लोग उपस्थित रहे। पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि सुखमनी साहिब का पाठ संपन्न हो गया। यादगार पाठ के लिए भाई कनिहा सेवा दल और भंडारे के लिए मुरली मनोहर मंडल का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाबी भवन के प्रांगण में वैवाहिक सेवा, निशुल्क पुस्तक बैंक, योग केंद्र, निशुल्क वस्त्र वितरण जैसी सभी गतिविधियां समाज की भलाई के लिए जारी रहेंगी। पंजाबी समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने सचिन मलिक के समाज की सामाजिक जरूरतों के प्रति चिंता जताने के प्रयासों की सराहना की। समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि यह वास्तव में एक टीम प्रयास था और सभी ने बहुत अच्छे तरीके से काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें