फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामायण के पठन-पाठन से परिवारों में मंगलकारी वातावरण बना

Tue, 23 Apr 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रभु श्री राम की भक्ति का वर्णन करते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में प्रभु श्रीराम की भक्ति का कार्यक्रम प्रभु श्रीराम पधारे हमारे अंगना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष वीपी यादव, आईएमए जिला प्रधान डॉ. दीपक यादव व संस्था संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि हमारी संस्था ने पिछले वर्ष रामनवमी पर कार्यक्रम हर घर रामायण की मुहिम शुरू की थी।
विज्ञापन

संस्था की ओर से सभी घरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का नित्य पठन-पाठन के आयोजन किया गया। इन सबका लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव पड़ा। प्रतिदिन रामायण के पाठन से परिवारों में स्नेह, त्याग व मेल-जोल का वातावरण बना। परिवार के बच्चे माता-पिता व गुरुजनों का विशेष आदर करने लगे। प्रातः उठकर बड़ों को चरण स्पर्श करने लगे। इस मौके पर नन्ही बच्ची पालकी जुनेजा ने प्रभु राम के भजन पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें