फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से संबंधित अध्यादेश को ध्यानपूर्वक पढ़े व समझें : एसीएस मलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके मद्देनजर शनिवार को हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व डीसी को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से संबोधित किया। साथ ही पंचायत आम चुनाव में बीसी-ए के आरक्षण के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए मार्गदर्शन किया। इस दौरान मलिक ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से संबंधित अध्यादेश को ध्यानपूर्वक पढ़े व समझ लें। ताकि इसके कार्यान्वयन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

वीसी में ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज चुनाव में पिछड़ा वर्ग (ए) को आरक्षण संबंधित अध्यादेश पारित कर दिया गया तथा सभी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इस अध्यादेश को अच्छी तरह से ध्यानपूर्वक पढ़ना व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सरकार की ओर से जारी किए गए पिछड़ा वर्ग (ए) आरक्षण अध्यादेश के नियमों व गाइडलाइन की पूरी तरह से पालना सुनिश्चित की जाए।
प्रधान सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि खंड में कुल पंचायतों के 8 प्रतिशत के अनुसार बीसी-ए के सरपंच के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाना है, जो ड्रा के माध्यम से निर्धारित होंगे। उन्होंने कहा कि जहां अभी तक अनुसूचित जाति से संबंधित वार्ड का आरक्षण नहीं किया गया है वहां एक सप्ताह के अंदर-अंदर जरूरी कार्यवाही करते हुए एससी वार्ड का आरक्षण करना सुनिश्चित करें ताकि बीसी-ए से संबंधित आरक्षण का कार्य वक्त पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार व हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं।
विज्ञापन

डीसी ने जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने वीसी में हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक व मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर को पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के बारे में जिला प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान इस जिले में सरकार की ओर से जारी पिछड़ा वर्ग (ए) आरक्षण अध्यादेश के नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन एससी वार्ड के आरक्षण संबंधी लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करा लेगा। जिला रेवाड़ी में जिला परिषद के 18 सदस्यों, 143 पंचायत समिति सदस्यों, 365 सरपंचों व 3133 पंचों के चुनाव होने हैं, जिसके लिए कुल 628 बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 2 लाख 92 हजार 760 पुरुष व 2 लाख 66 हजार 960 महिला व एक अन्य मतदाता हैं।
वीसी में ये रहे मौजूद
इस दौरान वीसी में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ वकील अहमद, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, एडिशनल सीईओ जिला परिषद जयप्रकाश, डीडीपीओ एचपी बसंल, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता समेत अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें